अल्मोड़ा, जून 21 -- अल्मोड़ा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। शनिवार को भी पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोगों को मजबूरन प्राकृतिक जल स्त्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। गर्मी के मौसम में जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। गर्मी आने से लोगों के घरों में पेयजल की आपूर्ति होनी बंद हो गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं, प्राकृतिक जल स्त्रोतों में भी पानी की कमी होने से पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायत मिलने पर जल संस्थान ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी शुरू कर दी है। शनिवार को भी विभिन्न जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.