लखनऊ, सितम्बर 15 -- ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़े गए पशुओं को नगर निगम द्वारा पकड़कर गोशाला में भेजे जाने के खिलाफ सोमवार को किसानों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी गाय-भैंसों को निगम जब्त कर रहा है, जिससे कई जानवर मर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि पकड़े गए पशुओं पर जुर्माना लगाया जाता है और जुर्माना न भरने पर उन्हें छोड़ा नहीं जाता। कई किसान आर्थिक तंगी के चलते जुर्माना नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उनके जानवर गौशालाओं में बंद पड़े हैं। इस मुद्दे पर नाराज किसानों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर सड़क पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने वहीं चूल्हा जलाकर खाना बनाया और भोजन भी किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस आंदोलन में शामिल रहीं। ------ जाम हुई सड़क, फंसे रहे लोग प्रदर्शन के चलते निगम मुख्...