पाकुड़, दिसम्बर 6 -- अमड़ापाड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोल उत्खनन क्षेत्र चिलगो में शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण को निशाना बनाकर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि गोली मिसफ़ायर हो जाने के कारण ग्रामीण की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिलगो गांव निवासी रमेश मुर्मू शुक्रवार को सुबह अपने निर्माणाधीन मकान के समीप खड़ा था। सुबह करीब 08 बजे एक व्यक्ति उसके नजदीक आया और पिस्टल तानते हुए गोली चलाने की कोशिश की। रमेश ने बताया कि पिस्टल से दो बार कट-कट की आवाज आई तो डर के कारण जान बचाने के लिए अपने निर्माणाधीन मकान के पीछे की ओर भागा। पिस्टल पकड़ा हुआ अपराधी भी मेरे पीछे भागा और जंगल में बहने वाले नाला को पार करते हुए भाग गया। उसके हाथ में दो पिस्टल था। रमेश मुर्मू ने बताया कि शौच के लिए जंगल के तरफ गए मेरे घर बनाने वाले मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.