जामताड़ा, फरवरी 23 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि विश्वविद्यालय गोड्डा से ग्रामीण कृषि अनुभव कार्य हेतु 20 विद्यार्थियों का दल जामताड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचा। रविवार को समूह बनाकर विद्यार्थियों के दल ने जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण किया और किसानों से खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। जामताड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों की टीम ने मोहड़ा संथाल टोला का भ्रमण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सुप्रिया सिंह तथा गोड्डा से आई बीएसई एग्रीकल्चर फाइनल ईयर की छात्रा अदिति कुमारी ने बताया कि वे लोग रीवा कार्यक्रम की तहत यहां आए हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार किसान काम करते हैं, इसके बारे में जानकारी प...