बरेली, फरवरी 19 -- मीरगंज, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय मुगलपुर में घुसे छात्रा के परिजन ने कक्षा पांच के छात्र को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद छात्र बेहोश हो गया। हेडमास्टर ने बेहोश छात्र को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कर छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र के परिजनों की तहरीर पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मुगलपुर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह शिक्षकों के पहुंचने से पहले कक्षा पांच के छात्र दिपांशु और कक्षा चार की दिव्यांग छात्रा मंजू में झगड़ा हो गया। छात्रा ने घर जाकर परिजनों से शिकायत की। छात्रा अपने दादा लालाराम को लेकर स्कूल पहुंची। आरोप है छात्रा के दादा ने दीपांशु को बेरहमी से पीटा। पिटाई से छात्र बेहोश हो गया। जिससे स्कूल में मौजूद बच्चो...