सासाराम, फरवरी 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पीसीएल कॉलोनी मुख्य पथ को गड्ढे में तब्दील होने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही स्थानीय विधायक से ग्रामीण कार्य विभाग के खिलाफ सदन में मामला उठाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर निर्देश के बाद भी मरम्मती नहीं कराने पर विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...