मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेना और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना में ग्रामीण कार्य विभाग, पूर्वी -2 के कार्यपालक अभियंता रामबाबू प्रसाद पर कार्रवाई हुई है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने उनका वेतन भुगतान तत्काल आदेश से बंद करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आरोप पत्र गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी भी दी है। दरअसल, बीते 18 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें सभी संबंधितों को उपस्थित रहने को कहा गया था। इसके बावजूद कार्यपालक अभियंता अनुपस्थित रहे। उनके मोबाइल पर कॉल की गई तो जवाब नहीं मिला। खोजबीन में पता लगा कि वे अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित हैं। डीएम ने कहा कि ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.