पटना, अक्टूबर 5 -- ग्रामीण कार्य विभाग ने 10 अभियंताओं का तबादला किया है। अधिसूचना के अनुसार जय किशोर ठाकुर को ग्रामीण कार्य विभाग का अभियंता प्रमुख बनाया गया है। अब तक वे मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता थे। भागलपुर मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी इनको दिया गया है। चंद्रहास कुमार को मुख्य अभियंता मुजफ्फरपुर, सतीश कुमार को अधीक्षण अभियंता सीतामढ़ी, मनोज कुमार को अधीक्षण अभियंता मधुबनी, राम विनय सिंह को बेतिया के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवीन्द्र कुमार शर्मा को नवगछिया का कार्यपालक अभियंता, संजय कुमार शर्मा को मधुबनी जांच नियंत्रण प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता, विभाष पाल को औरंगाबाद का तकनीकी सलाहकार, शैलेन्द्र कुमार को दरभंगा-एक का कार्यपालक अभियंता और विन्देश्वरी प्रसाद राम को पुपरी का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है।...