सीवान, सितम्बर 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार दुर्गा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गांवों में भव्य पंडालों का निर्माण हो रहा है और भक्तजन पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूरे इलाके में एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। लोगों द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थनाएं की जा रही हैं। दुर्गा पूजा समितियों ने आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है, जिससे पर्व की शोभा और बढ़ गई है। प्रखंड के विभिन्न बाजारों में भी दुर्गा पूजा को लेकर जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है। पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर है, वहीं स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार की गई मिट्टी की दुर्गा प्रतिमाओं की मांग और कीमत काफी बढ़ गई है। मू...