लखनऊ, जून 23 -- जल जीवन मिशन के तहत बुंदेलखंड के गांवों में नल से जल आपूर्ति की जमीनी हकीकत परखने के लिए मंत्री और अधिकारी परियोजनाओं का जमीनी जायजा लेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की अगुआई में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की पूरी टीम फील्ड पर उतरेगी। 25 से 27 जून तक मिशन मोड में निरीक्षण होगा। हर दिन एक दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षण का मकसद बुंदेलखंड के हर गांवों में नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। अगर निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाएगी तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। कमी की वजह अगर लापरवाही होगी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम 25 जून यानि बुधवार को ललितपुर में विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.