रांची, फरवरी 20 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड की तीन पंचायतों, कैम्बो, बंझीला, महुआजाड़ी में गुरुवार की सुबह बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी। लगभग 15 मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि ने आलू, मटर, प्याज, गेहूं और सरसों की फसल को जमींदोज कर दिया। इतनी ओलावृष्टि हुई थी कि सुबह पांच बजे की बर्फ दिन के 12 बजे तक खेतों में और घरों के आसपास जमी हुई थी। वहीं चान्हो की दमदमा बस्ती में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि का सबसे अधिक प्रभाव सरगांव और मुरजूली के किसानों को उठाना पड़ा है। यहां लगी गेहूं, मटर, प्याज, सरसों और आलू की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फ इतनी अधिक जमी थी घर के दरवाजों को खोलने में दिक्कत हो रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी ओलावृष्टि कभी नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.