मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण इलाकों की 40 हजार से अधिक छात्राओं का शहर में पढ़ना अब आसान होगा। जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुलने से विशेष रूप से ग्रामीण इलाके की छात्राओं को शहर में रहकर पढ़ाई करने को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। इसमें साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ की छात्राओं को विशेष फायदा मिलेगा। अभी जिले में निजी गर्ल्स हॉस्टल और पीजी में 10 हजार से अधिक छात्राएं रहती हैं। इसमें कॉलेज और विवि में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राएं भी हैं। विवि के पीजी में चार और एमडीडीएम में दो गर्ल्स हॉस्टल, बाकी निजी अभी विवि के पीजी में चार और दो एमडीडीएम में गर्ल्स हॉस्टल है, जहां छात्राएं रह रही हैं। इसमें पीजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.