बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- 15 जनवरी तक 2.55 लाख सर्वे सूची का करना होगा भौतिक सत्यापन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण आवास की सर्वे सूची का सत्यापन 15 जनवरी तक पूरा करना है। अब तक मात्र 35 फीसदी आवेदनों का ही सत्यापन हो पाया है। 65 फीसदी सत्यापन का काम पेंडिंग पड़ा है। जिले के आवास विहीन दो लाख 55 हजार 501 परिवारों का सर्वे के आधार डाटा तैयार किया गया है। इनमें से 91 हजार 95 आवेदनों का ही सत्यापन हो पाया है। एक लाख 64 हजार 406 आवेदन पेंडिंग पड़े हैं। इस काम में सबसे पीछे हिलसा है। यहां 18 हजार 504 में से पांच हजार 592 आवेदनों का सत्यापन हुआ है। मात्र 30 फीसदी। सबसे आगे नूरसराय है। यहां 23 हजार 668 में से 12 हजार 445 का सत्यापन हो चुका है। पहले चरण में घरों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। दूसरे चरण में प्रखंड स्तर पर बीडीओ इसकी जांच करेंगे। ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.