गोपालगंज, जनवरी 24 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद से जुड़े कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार से पहले अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार, श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बालिका दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने, बालिकाओं को शिक्षा देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही विशेष भूमि बंदोबस्त सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों और सर्वे कर्मियों को पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। इसके बाद जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.