प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- कुंडा (प्रतापगढ़), संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के बाद परिजन एफआईआर दर्ज हुए बिना अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस ने दबाव बनाया तो मारपीट हो गई। इसमें इंस्पेक्टर, दरोगा और महिला सिपाही सहित दर्जनभर पुलिसवाले घायल हो गए। मृतक के परिजनों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए। घायलों को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की तो परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। देर शाम पुलिस सुरक्षा में मानिकपुर राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ तो मामला शांत हुआ। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी पवन श्रीवास्तव के 22 वर्षीय बेटे सूरज की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.