गुमला, दिसम्बर 29 -- जारी, प्रतिनिघि। प्रखंड के जरडा मरियम टोली के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर श्रमदान के माध्यम से लगभग एक किमी लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत की। यह सड़क जरडा मरियम टोली से हरिजन कॉलोनी तक जाती है। जो लंबे समय से खराब स्थिति में थी। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीण रामविलास नायक ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था।प्रशासनिक उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने आपसी बैठक कर श्रमदान से सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया। रविवार की सुबह सभी ग्रामीण एकजुट हुए और कड़ी मेहनत कर सड़क क...