धनबाद, जुलाई 11 -- सिंदरी। सेल के महत्वाकांक्षी परियोजना टासरा प्रोजेक्ट में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ टासरा बस्ती के रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने गुरुवार को ओबी परिवहन रोक दिया। सेल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि टासरा प्रोजेक्ट का ओबी दामोदर नदी के किनारे गिराने के लिए दिनभर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे बस्ती तक जाने वाली मुख्य सड़क कीचड़ से भर गई है। लगातार हो रही बारिश से कीचड़ से फिसलन होने लगी है। ग्रामीणों ने सेल व आउटसोर्सिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों को परेशान करना बंद करे, वरना अनिश्चितकाल के लिए कोयला उत्पादन व डिस्पैच ठप करा देंगे। केटीएमपीएल कंपनी के पर्यवेक्षक बीके शर्मा ने कहा कि सड़क किनारे नाली बनाया जाएगा। मौके पर चरण, मदन सिंह, मुन्नी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.