सिद्धार्थ, दिसम्बर 23 -- घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के छितही गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें सभी ने पात्र होने के बाद भी राशन कार्ड सूची से नाम खारिज करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं और पात्र हैं, इसके बाद भी नाम काट दिया गया है। गांव की सरिता, नीलम, पुष्पा, ने बताया कि वह सभी खाद्यान्न पात्र गृहस्थी के पात्र हैं। विभाग ने मनमानी तरीके से बिना जांच पड़ताल किए राशन कार्ड से नाम खारिज कर दिया हैं। एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि हम तीनों पात्रों का नाम पुन: राशन कार्ड में दर्ज किया जाए। इस संबध में आपूर्ति निरीक्षक खेसरहा विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा मिली अपात्रों की सूची के आधार नाम खारिज किया गया है। किसी पात्र का नाम नहीं काटा गया है।

हिंदी...