गढ़वा, फरवरी 23 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। भंडरिया प्रखंड अंतर्गत मदगड़ी- क पंचायत में 15वें वित्त की राशि के उपयोग में भारी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने मुखिया प्रेमीली देवी पर लगाया है। ग्रामीण विनोद कुशवाहा, सिकंदर कुशवाहा, कृष्णा महतो, रविंद्र कुशवाहा, भागीरथी महतो, कमलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सत्येंद्र सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि 15वें वित्त की राशि का भारी दुरुपयोग किया जा रहा है। भोलाराम के घर से पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली का दोनों ओर दीवाल का निर्माण 10 इंच करना था। उसकी जगह पांच इंच ही बनाया गया। वहीं नाली निर्माण का न तो कहीं पर बोर्ड लगाया गया है न तो राशि अंकित की गई है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू नायक ने बताया कि जानकारी के अभाव में रोजगार सेवक के कहने पर नाली का निर्माण में 5 इंच का दीवाल बना दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.