आजमगढ़, अगस्त 5 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गड्ढे में तब्दील हो चुके रामपुर देवारा-जोकहरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जर्जर मार्ग के अविलंब मरम्मत कराये जाने की मांग की है। हरैया विकास खंड क्षेत्र के रामपुर देवारा-जोकहरा मुख्य मार्ग की लंबाई करीब डेढ़ हजार मीटर है। यह मार्ग कई गांवों को भी जोड़ती है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते धीरे-धीरे कर यह मुख्यमार्ग वर्तमान में गड्ढे में तब्दील हो गया है। गड्ढे में पानी भर जाने से मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो है। जिससे ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को सुबह दस बजे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मुख्य ...