लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द के मजरा वृंदावन कॉलोनी में आए दिन बाघ की चहल कदमी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में वन विभाग के दफ्तर पहुंचकर रेंजर को ज्ञापन सौंप कर बाघ को पकड़ने की मांग की है। बताते चलें की ढाई माह पूर्व वृंदावन कॉलोनी निवासी चंद्रिका पुत्र सुखलाल पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब भी ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने के लिए काफी हंगामा किया था। उस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया था। लेकिन ढाई माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी बाघ को अभी तक नहीं पकड़ा गया। ग्रामीणों में बाघ की चहल कदमी के चलते काफी डर का माहौल है, जिसके चलते शाम होते ही कॉलोनी निवासी घरों में दुबक जाते हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.