कुशीनगर, मार्च 22 -- दाहूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध अवस्था हुई मौत के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जब गांव आया तो ग्रामीणों ने गाड़ी सहित शव को गांव के पास फोरलेन पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने को लेकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ पुलिसबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत करने की बात कह रही थी, जबकि ग्रामीण तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराना चाहते थे। तमकुहीराज के विधायक भी पहुंचे और कुछ देर बाद वापस हो गए। मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं होगा, शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच घंटों वार्तालाप होती रही, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.