मेरठ, जनवरी 7 -- सैनी गांव में प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने नंगलाशेखू रोड स्थित पेपर मिल के गेट के सामने गंदे कूड़े से भरे ट्रक को खाली कर दिया। मिल प्रबंधन द्वारा कूड़ा न जलाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। सैनी गांव में देवप्रिया पेपर मिल और नंगलाशेखू रोड पर बोनांजा पेपर मिल में गंदा कूड़ा करकट जलाया जा रहा है। दोनों पेपर मिलों से निकलने वाले प्रदूषण से सैनी, नंगलाशेखू, उलखपुर, बहचौला समेत इंचौली क्षेत्र के ज्यादातर गांवों के लोग परेशान हैं। प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने पिछले 10 दिनों से मोर्चा खोला हुआ है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों पहले इन दोनों पेपर मिलों को कूड़ा न जलाने के लिए नोटिस दिया था। मंगलवार को नंगलाशेखू रोड स्थित बोनांजा पेपर मिल में पॉलोथिन के कूड़े-कचरे से भरा ट्रक पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.