बेगुसराय, जून 25 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। निपानिया मधुरापुर पंचायत में देसी कट्टा लेकर मारपीट कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पाकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना अंतर्गत चानो चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार था। घटना के संबंध में निपनिया मधुरापुर पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दिन के तीन बजे अर्जुन सिंह के द्वारा अपने डेरा से अचानक बचाओ बचाओ की आवाज सुनाई पड़ी। आस पास के लोग हो हल्ला सुनकर दौड़ते हुए डेरा पर पहुंचे तो वहां पर एक युवक आकाश कुमार के साथ हाथ में देसी कट्टा लेकर मारपीट कर रहा था। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.