लातेहार, नवम्बर 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट के ग्रामीणों ने प्रशासन को एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में टेंट सिटी, यूको कॉटेज निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा है कि नेतरहाट क्षेत्र की जमीन पूरी तरह खेती योग्य है, जो स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस भूमि पर सरकारी निर्माण कार्य किया गया, तो उनकी खेती और जीवन-यापन पर सीधा असर पड़ेगा। आवेदन में बताया गया है कि गांव के पास कोई भी खाली या बंजर भूमि उपलब्ध नहीं है। जहां निर्माण कराया जा सके। इसलिए प्रशासन से आग्रह किया गया है कि उक्त परियोजनाओं के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं। परंतु खेती योग्य भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.