हजारीबाग, फरवरी 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत अंतर्गत लापा गांव में शुक्रवार को नशापान और अवैध बालू कारोबार के मुद्दे पर पंचायत के सभी पांच मौजा के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। ग्रामसभा में सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए दोनों समस्याओं पर कड़ा रुख अपनाया गया और पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामप्रधान जोसेफ आईंद ने की, जबकि मुखिया पूनम बारला मुख्य रूप से उपस्थित थीं। बैठक से पूर्व ग्रामीणों ने पूरे गांव में जुलूस निकालकर अवैध बालू उठाव और नशे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प दोहराते हुए हंडिया-दारू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामसभा में वक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.