सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव में छुट्टा मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे आजिज आए किसानों ने बुधवार को दर्जनों मवेशियों को गांव के खेल मैदान में बंद कर दिया। जरईकला गांव निवासी विकास सिंह, लाल बाबू, जयप्रकाश सिंह, बाबूलाल, शिवपाल सिंह, दुबई, समर बहादुर सिंह, मनीराम, गयादीन, महाराज दीन, नीरज सिंह, दिवाकर सिंह, गोविंद सिंह, तेज बहादुर यादव, दीनानाथ, रामविलास, राजकरण सिंह, हरिहर सिंह, अयोध्या मौर्य सहित दर्जनों किसानों की फ़सल छुट्टा मांशपेशियों ने बर्बाद कर दी। किसानों ने मावेशियों को इकट्ठा कर खेल मैदान में जमा कर दिया। इन किसानों ने सुबह 11 बजे से ही प्रशासन को सूचना दी थी, लेकिन शाम 6 बजे तक कोई भी उक्त पशुओं को ले जाने...