हाथरस, फरवरी 13 -- हसायन।कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव बपंडई के अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र आश्रय स्थल गौशाला में गुरूवार शुक्रवार की रात्रि में बंद बाॅडी चार पहिया में सवार होकर अज्ञात बदमाशों ने अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला के मुख्य द्वार गेट पर लगे हुए ताले को तोड़कर बंद बाॅडी चार पहिया कैंटर वाहन गाड़ी में निराश्रित गोवंशों को भरकर ले जाने का असफल प्रयास किया गया।बदमाश के गांव बपंडई में आने की भनक सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण जाग गए।ग्रामीणों की जगार होने के कारण बदमाश मौके पर मध्य प्रदेश प्रांत का अपना नंबर से संचालित चार पहिया बंद बाॅडी वाहन को अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला में ही छोड़कर फरार हो गए।रात्रि में गांव बपंडई के ग्रामीणों ने चार पहिया मध्य प्रदेश नंबर के बाडीबंद वाहन में निराश्रित गौवंश ...