सीवान, जनवरी 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जोगापुर कोठी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय को पल्स टू स्कूल में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बच्चों के उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के लिए छात्र - छात्राओं के अभिभावकों ने राज्य सरकार से मांग की है। विद्यालय को पल्स टू तक उत्क्रमित करने एवं विद्यालय का जर्जर भवन को नए निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चला कर सरकार को सौंपने की तैयारी में जुट गए है। ग्रामीण राजेश सिंह पटेल का कहना है कि प्रखंड से जोगापुर कोठी गांव की दूरी दस किलो मीटर से ज्यादा है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी दिक्कत होती है। स्कूल में छात्राओं की संख्या अधिक है। कहा कि गांव मे हाई स्कूल की कमी के ...