रांची, अक्टूबर 12 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और बरहे निवासी शिव उरांव का रविवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान शिव उरांव ने कहा कि नई राजनीतिक पार्टियों से ही झारखंड का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य से अलग हुए छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड नित नई विकास की ऊंचाइयां छू रहे हैं, जबकि झारखंड के लोग सभी खनिज संसाधन होने के बावजूद दूसरे राज्यों में जाकर कुली और कबाड़ी का काम कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरा आप सभी से वादा है कि मैं पूरे राज्य को एक नई दिशा देने की कोशिश करूंगा। मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शक्ति गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता, अरविन्द सिंह, अजय मिश्रा, ईश्वर उरांव, सतार अंसारी, लंकेश उरांव आदि मौजूद थे।

हिंदी हि...