गुमला, मार्च 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। रायडीह के कोबीटोली, चिरगांव, दीपाटोली, ऊपर और नीच खंटगा के ग्रामीण मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतू उरांव से मिलकर गांवों में बिजली की मांग को लेकर आवेदन दिया। रायडीह ब्लॉक के इन पांच गांवो के ग्रामीणों की पीड़ा है कि दशकों-दशक के इंतजार के बाद भी उनके गांव में बिजली नहीं है। ग्रामीणों को कहना है कि चार वर्ष पूर्व गांव में बिजली पावरहाउस बना,जिसके माध्यम से अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति की जा रही है,लेकिन उनके गांव को ही बिजली नहीं दिया गया। ग्रामीण विवशता में आज भी ढिगरी युग में जीने को लाचार है। ग्रामीण ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बयां की,लेकिन कोई पहल नहीं हुआ। इधर ग्रामीणों की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग के ईई से बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.