बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में आठ दिन बाद भी डेढ़ वर्षीय मासूम का शव नहीं मिल सका है। इसको लेकर ग्रामीणों ने राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) बुलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन शव को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। जिसके चलते अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। वहीं बच्चे की मां शारदा अभी भी अपने बच्चे के मिलने की आस लगाए बैठी है। वहीं उसकी नानी शांति मामा दिलीप, शंकर परेशान हैं। वह प्रतिदिन गांव के लोग नदी में डुबकी लगाकर ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। मां शारदा ने बताया कि नदी किनारे कहीं मेरा बेटा हो सकता है या चिल्ला कस्बा की ओर बह गया हो। प्रशासन बेपरवाह है आज तक सार्थक प्रयास प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। न एसडीआरएफ की टीम को न गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया गया। हमारी आस टूटती जा...