बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा बुधवार को रामनगर गोटिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांव के लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. पवन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण है। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. आशीष जैन, डॉ. आशीष शंखवार, अर्पित गौतम, समर्थ, जतिन, सबिया बी, शिवानी, आशुतोष, लवी शर्मा, ऋषभ, अखिलेश, रुचि, दिव्यांशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.