पिथौरागढ़, जनवरी 12 -- पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने की मांग की है। सोमवार को नगर के टकाना स्थित कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई के दौरान जगदीश ने डीएम को इस संबंध में पत्र दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर सबसे पहले स्थानीय लोग मदद को पहुंचते हैं और घायलों की मदद करते है। कहा कि संवदेनशील क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा तो दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...