संभल, जुलाई 21 -- तहसील क्षेत्र के गांव भतावली में रविवार को समाजसेवी चौधरी रविराज चाहव एडवोकेट द्वारा पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण को लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरुक किया। समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल ने कहा की वृक्ष ही जीवन है। वृक्ष हमारे पर्यावरण का शुद्धिकरण करते हैं और वातावरण की कार्बन डाइऑक्साइड को शोषित कर वातावरण का तापमान नियंत्रित करते हैं। वृक्ष नहीं होंगे तो हमारे आने वाली पीढ़ी का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। सांस लेना भी दुभर हो जाएगा। इसलिए हमें आज से ही संकल्प लेना है कि अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं। नेपाल सिंह ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का आधार है हमें काम से कम एक पौधा अपने आंगन में अवश्य लगा कर रखना है। धीरज चौधरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.