मेरठ, जनवरी 5 -- तीन माह बाद भी नए साल पर ग्रामीणों को रोडवेज की जनता बस सेवा की सुविधा नहीं मिल सकी है। रोडवेज बस सेवा के अभाव में लाखों ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों से गांव से शहर के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने रोडवेज की जनता बस सेवा से गांवों को शहरों से जोड़ने का ऐलान अक्टूबर माह में किया था। जारी आदेश में कहा गया प्रदेश के 20 जनपदों में 385 ग्रामीण रूटों पर जनता बस सेवा शुरू की जाएगी। इन बसों में 20 फीसदी कम किराये पर ग्रामीण आराम से सफर कर सकेंगे। मेरठ में भी 13 रूटों पर जनता बस सेवा शुरू की जानी थी। हाल ही में मेरठ में हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन में पहुंचे प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दया शंकर सिंह ने नए साल पर एक जनवरी से जनता बस सेवा शुरू होने की घोषणा की थी। यह बस बेगमपुल से भराला, प...