चतरा, फरवरी 25 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार 90 दिवसीय जागरुकता अभियान के तहत हंटरगंज के बहेरी, कोबना, कोबनी गांव मेंअभियान चलाया गया। जागरुकता अभियान हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव के द्वारा चलाया गया। इस दौरान लोगों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उन्हें उत्प्रेरित करने का काम किया गया। नालसा के योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा का अधिकार सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कानून की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.