गोपालगंज, जनवरी 4 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को हथुआ प्रखंड के बरीईशर पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2010, नालसा आशा योजना 2025, बाल विवाह मुक्त भारत, पर्यावरण सुरक्षा आदि विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया। पैनल अधिवक्ता उदय नारायण पांडेय और पीएलवी रोहित कुमार की टीम द्वारा बताया गया कि आपदा चाहे प्राकृतिक हो या मानव निर्मित, पीड़ित प्रायः सचेत नहीं होते और ऐसी स्थिति में जीवन क्षति, बेघर हो जाना, संपति का नष्ट होना, पर्यावरण का नुकसान होना आदि स्थितियां पैदा हो जाती हैं।इस योजना का उद्देश्य ऐसे आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं प्रदान करना है जो जन आपदा, जातीय हिंसा, बाढ़, भूकंप, सुखा, अकाल, औद्यो...