सराईकेला, अक्टूबर 6 -- सरायकेला। जिला पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने को लेकर प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को खरसावां थाना अंतर्गत रीडिंग बाजार, कुचाई थाना अन्तर्गत बीन्गकुटा, दलभंगा ओपी अंतर्गत दलभंगा बाजार व ईचागढ़ थाना अंतर्गत डूमटांड़ बाजार में जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों द्वारा ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.