मधुबनी, जनवरी 16 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। ऐतिहासिक बलिराजगढ़ जाने वाली सड़क पर घटिया निर्माण को लेकर कार्य स्थल पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। विरोध के कारण संवेदक द्वारा दो के बदले तीन ह्यूम पाइप ह्यूम पाइप लगाया जा रहा। कलवर्ट पुलिया के अंदर ह्यूम पाइप लगाई जाएगी। रात के अंधेरे में चोरी छुपे अनियमित तरीके से ह्यूम पाइप लगाने बात जैसे ही ग्रामीणों हुई, मौके पर पहुंच कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों का यह कहना था कि यह सड़क न केवल ऐतिहासिक महत्व की बलिराजगढ़ से जुड़ी है। बल्कि इस मार्ग पर भारी आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में घटिया निर्माण और कलवर्ट के नाम पर कमजोर पुलिया भविष्य में बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों के विरोध के बाद संवेदक को पीछे हटना पड़ा। आनन फानन में अतिरिक्त ह्य...