छपरा, फरवरी 7 -- तरैया । प्रखंड की ग्राम पंचायत राज पचभिंडा में स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन के लिए प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा के स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद स्थान बदल दिया गया है। पूर्व में यह बैठक स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में प्रस्तावित थी, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी चयन प्रक्रिया किसी धार्मिक स्थल की बजाय सरकारी भवन में होनी चाहिए। इस संबंध में ग्रामीणों ने सारण उप विकास आयुक्त व प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी थी। प्रशासन के निर्देश पर पंचायत सचिव ने संशोधित सूचना जारी करते हुए बताया कि अब 10 फरवरी को पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 निर्धारित है। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों से निर्धारित समय पर ...