हल्द्वानी, जनवरी 6 -- भीमताल। विधायक रामसिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर में जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से जुड़ी समस्याओं को उठाया। विधायक रामसिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परेशानियों को दूर करने को कहा। विधायक ने कहा कि सरकार का एकमात्र प्रयास है कि गांव के अंतिम छोर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। विभागीय अधिकारियों को शिविर में उठाई गई समस्याओं को दूर करने को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.