रुडकी, जनवरी 2 -- राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चौली शहाबुद्दीनपुर में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में लोगों ने 95 शिकायतें रखी। इनमें से 56 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करें। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने सरकार की नीतियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सफाई, सड़क आदि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...