जमशेदपुर, अगस्त 10 -- बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता की ओर शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस वर्ष आदिवासी दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा स्वदेशी समुदायों के आत्म निर्णय के अधिकार नारे के अनुरूप किया गया। जनसभा में सबसे पहले सरना झंडा फहराया गया। इसके बाद वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपने विचार रखे। वक्ता के रूप में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य जोसाई मरडी, इन्द्र हेम्ब्रम, हेमेन्द्र हांसदा, दुर्गाचरण हेम्ब्रम, नवीन मुर्मू, राज बांकिरा, नन्दलाल सरदार, हरिमोहन टुडू, स्वपन सरदार उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी अधिकारों पर आज भी आवाज बुलंद करने की जरूरत है। राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.