सिमडेगा, फरवरी 1 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुमकी ग्राम सभा क्षेत्र में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश डुंगडुंग ने की। मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की एवं जिला सचिव एलेक्स जॉनसन केरकेट्टा विशेष रूप से उपस्थित थे। ग्रामसभा का उद्देश्य सात, आठ और नौ फरवरी को आयोजित होने वाले कारोंजो जतरा के संचालन, प्रबंधन एवं निर्णय प्रक्रिया पर विचार किया गया। ग्राम सभा सदस्यों ने कहा कि पेसा कानून नियमावली, राज्य में प्रभावी रूप से लागू हो चुकी है, उसके तहत बाजार, मेला एवं पारंपरिक आयोजनों का संरक्षण, नियंत्रण और प्रबंधन पूर्णतः ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद ग्राम सभा को दरकिनार कर ठेकेदारी प्रक्रिया अपनाना असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक है। -...