महाराजगंज, मई 12 -- भगवानपुर (महराजगंज), हिन्दुस्तान हिटी। महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिसवा उर्फ खोरिया बाजार में ग्रामसभा की सार्वजनिक जमीन पर बनी एक मजार को प्रशासनिक टीम ने रविवार को जेसीबी लगवाकर ढहा दिया। वहीं, परसामलिक क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे एक मदरसे को सील कर दिया गया। इसके अलावा छितवनिया में एक मदरसे के अवैध हिस्से को तोड़ने के संचालक को निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में सार्वजनिक जमीन पर हुए निर्माण को चिह्नित कर उसे ढहाया जा रहा है। इस क्रम में सिसवा उर्फ खोरिया के मजार की प्रशासन ने पैमाइश कराई तो वह ग्रामसभा की जमीन पर निर्मित मिली। रविवार को नौतनवा एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी मजार ढहा दी। इसके साथ ही परसामलिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.