रांची, सितम्बर 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुलमी-बोंगादार मौजा के जमींदार ग्राम प्रधान संघ के संरक्षक और राशन डीलर 65 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह मुंडा का रविवार की रात निधन हो गया। उनके निधन पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने गहरा शोक जताया है। इधर, बारेन्दा गांव के राशन डीलर 60 वर्षीय अजीत पांडेय का भी निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार थे। बताया जाता है कि दोनों राशन डीलर आर्थिक तंगी में थे और उचित इलाज नहीं कराने के कारण निधन हुआ है। एक वर्ष से डीलरों का मानदेय और कमीशन नहीं मिला है। डीलर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा ने कहा कि समय पर राशि मिलने पर दोनों डीलर उचित इलाज करा पाते। जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि डीलर आर्थिक तंगी में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...