नैनीताल, फरवरी 7 -- भीमताल। ग्राफिक एरा परिसर में शनिवार को आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरटीओ अरविंद पांडे, परिवहन अधिकारी पौड़ी विमल पांडे और परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार मौजूद रहे। आरटीओ अरविंद पांडे ने सड़क दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों का पालन करने को कहा। छात्रों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने और स्थानीय संसाधनों की सहायता से स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में नैनीताल अग्निशमन पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और उनके कार्य प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। वाहन में आग लगने की स्थिति में आवश्यक सावधानियां के साथ-साथ एलपीजी सुरक्षा पर भी सत्र आय...