हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- भीमताल। नगर के ग्राफिक एरा परिसर में रविवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 250 प्रतिनिधियों ने कूटनीतिक बहसों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। श्रेष्ठ प्रतिनिधि में सबरनूर सिंह, इशिका कंबोज, अंकुश, भूमिका जोशी, ध्रुव को चुना गया। आयोजित कार्यक्रम में 25 विजेताओं को एक लाख की नगद राशि दी गई। परिषद निदेशक प्रो. अनिल कुमार नया ने प्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता, टीम भावना और उत्साह की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...