देहरादून, जनवरी 12 -- ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाह्न किया। सोमवार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सम्मेलन और संकल्प रैली का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों को आत्मसात करने का आवाह्न किया। एनएसएस के नोडल अधिकारी डा. एएस शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं से स्वदेशी को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित संकल्प रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर क्लेमेंट टाउन के विभिन्न हिस्सों से होती हुई देशभक्ति और स्वदेशी अपनाओ,...